हिंदी
रायबरेली: प्रियंका गांधी वाड्रा की गुमशुदगी वाले पोस्टर लगने के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी दो नवम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि गांधी दो नवम्बर की सुबह यहां पहुचेंगी और जिला सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक भाग लेंगी।
यह भी पढ़ें: राफेल पर राहुल गांधी का तंज, लिखा- प्रधानमंत्री को व्यापक भ्रष्टाचार के लिए धन्यवाद

यह भी पढ़ें: कांग्रेस बोली- मोदी सरकार का नमामि गंगे कार्यक्रम भी जुमला साबित हुआ
सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का आंकलन करने के लिये पार्टी नेताओ तथा कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात करेंगी। क्षेत्र में अटकलें है कि इस बार सोनिया गांधी चुनाव न लड़कर अपनी बेटी प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है।
Published : 23 October 2018, 4:25 PM IST
No related posts found.