
महराजगंजः निचलौल नगर पंचायत के कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्देशिया के बेटे अनूप मद्देशिया का एक समारोह में फायरिंग करते 23 सेकेंड का एक वीडियो बड़े तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में अनूप मद्देशिया एक रिवाल्वर से पांच बार फायरिंग करते दिख रहा है पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है वहीं लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाई भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बढ़ता जा रहा साइबर ठगी का मामला, खाते से उड़ाए हजारों रुपए
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनूप मद्देशिया पहले से भी विवादों में फंसते रहे हैं। अभी हाल ही में बिजली विभाग के एक जेई से मारपीट के मामले में थाने में मामला दर्ज ही हुआ था कि फिर एक बार अपने ही घर पर मुंडन समारोह में ताबड़तोड़ पांच बार हर्ष फायरिंग झोंक दी अभी और भी ट्रिगर दबाए जा रहे थे।
यह भी पढ़ेंः Uttar Pradesh में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
दरअसल अनूप के बड़े भाई अमलेश मद्देशिया के बेटे का मुंडन संस्कार था मुंडन में नेता से लेकर पुलिस तक सभी आये थे फिर अपनी दबंग छवि दिखाने से अध्यक्ष के बेटे चूक कैसे जाए तो ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग झोंक दी। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Published : 15 November 2019, 5:49 PM IST
Topics : Harsh firing Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी नगर पंचायत अध्यक्ष निचलौल महराजगंज हर्ष फायरिंग