हिंदी
कन्नौज: जिले में कन्नौज पुलिस ने मु0अ0सं0 615/2024 धारा 7/13(1) b भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1998 में वांछित अभियुक्त ह्रदेश कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम बखाइया थाना सैफई जनपद इटावा को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक बीते 19 जुलाई को वादी असीम अरुण माननीय मंन्त्री एवं विधायक सदर जनपद कन्नौज ने थाना कोतवाली कन्नौज में प्रार्थना पत्र दिया कि डीएलएड छात्र ममतांजय कुमार निवासी तिर्वागंज, जनपद-कन्नौज ने मुझसे सम्पर्क कर अवगत कराया कि हृदेश कुमार नामक कर्मचारी द्वारा छात्रवृत्ति दिलाने के संबंध में रिश्वत मांगी गई है। जांच में पाया गया कि ममतांजय ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु फार्म भरा था, जो निरस्त हो गया था। वह जानकारी हेतु समाज कल्याण कार्यालय जनपद कन्नौज आया, जहां सुपरवाइजर ह्रदेश ने छात्र ममतांजय को छात्रवृत्ति दिलाने हेतु रिश्वत मांगी।
मार्च 2024 में उसे फोन पे के माध्यम से 8250 रुपये दिये गये। जांच में पुष्टि होने पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली कन्नौज में मु0अ0सं0 615/24 धारा 7/13(1) b भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 बनाम ह्रदेश उपरोक्त पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 22 जुलाई को अभियुक्त ह्रदेश कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Published : 22 July 2024, 1:24 PM IST
Topics : Dynamite News kannauj kotwali kannuaj news UP News कन्नौज कोतवाली कन्नौज समाचार यूपी समाचार