Site icon Hindi Dynamite News

Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में बर्फीली हवाओं का सितम जारी, इन जगहों पर बारिश की आशंका

घने कोहरा, कड़ाके की ठंड और शीतलहर से दिल्ली सहित उत्तर भारत परेशान है। बढ़ती ठंड से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में बर्फीली हवाओं का सितम जारी, इन जगहों पर बारिश की आशंका

नई दिल्लीः घने कोहरा, कड़ाके की ठंड और शीतलहर से दिल्ली सहित कई राज्यों का बुरा हाल है। पिछले दिनों से लगातार सुबह-शाम के वक्त हरियाणा, यूपी, दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों में घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी और शीतहर के कारण तापमान में होगी गिरावट, इन राज्यों में अलर्ट जारी

मोरादाबाद में आग का सहारा लेते लोग

इस घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर आने वाले समय में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक मध्यम से काफी घना कोहरा छाए रहने की संभावना जारी की है। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान के गिरने के कारण लोगों को जोरदार ठंड का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली में घना कोहरा

यह भी पढ़ें: घने कोहरे और ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी कोल्ड डे जैसी स्थिति

वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, किन्नौर सहित कुल्लू जिले के पर्वत श्रंखलाओं पर बर्फबारी और निचले कुछ इलाकों में गरज के साथ ओले और बारिश होने से शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी के चलते पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। बर्फबारी के चलते पटरी पर लौट रहा लाहुल-स्पीति में एक बार फिर जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है। यातायात ठप हो गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में नहीं मिलेगी ठंड से राहत, आज से गिरेगा पारा, बढ़ेगी गलन

मौसम विभाग ने अभी आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका जताई है। बारिश का पूर्वानुमान यूपी के मेरठ, और झारखंड के धनबाद सहित कई जगह पर लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी राजस्‍थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, आने वाले 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Exit mobile version