फतेहपुर के सथरियांव में तोड़फोड़: ग्रामीणों ने कहा- चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने ही विवाद को तूल दिया

भाजपा प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी के काफिले पर हमले के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि प्रचार के दौरान जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, उसी समय गांव के कुछ लड़कों ने हाज़ी रज़ा जिन्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। इन नारों की वज़ह से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी छा गयी, जिसकी वज़ह से यह बवाल मचा..

Updated : 20 November 2017, 7:37 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: शहर के वार्ड नंबर-4 खंभापुर के सथरियांव में रविवार की शाम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी के काफिले पर हमले के बारे में प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि नारेबाजी से ही इस बवाल की शुरुआत हुई। 

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: निकाय चुनाव में बवाल, तोड़ी गयी गाड़ियां, भाजपा विधायक ने कहा सपाईयों ने किया हमला 

 

 

फतेहपुर: विधायक विक्रम सिंह डाइनामाइट न्यूज़ पर LIVE.. कहा, कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि

भिड़ंत का कारण

 ग्रामीणों के अनुसार प्रचार के दौरान जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की उसी समय गांव के कुछ लड़कों ने हाज़ी रज़ा जिन्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। हाज़ी रज़ा के पक्ष में लगे इन नारों की वज़ह से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष और नाराजगी छा गयी। जिसकी वज़ह से ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भिडंत हो गई। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुऐ कहा कि हाज़ी के पक्ष में नारेबाजी करने वालों में सपा के कार्यकर्ता नहीं थे। लोगों का कहना है कि पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही विवाद को तूल दिया।

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: फतेहपुर निकाय चुनाव, विकास के नाम पर जनता को जनप्रतिनिधियों से मिला धोखा 

भाजपा को सपोर्ट

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में सथरियांव निवासी संतोष सिंह ने बताया कि वो मौके पर नहीं थे, लेकिन ग्रामीणों ने उनको बताया कि नारेबाजी के दौरान दोनों पक्षों में भिडंत हुई थी। उन्होंने कहा कि हमारे यहां भाजपा के 70 प्रतिशत वोटर है। जो पिछले कुछ वर्षों से भाजपा को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा कि जिनके साथ लड़ाई हुई, वो सपा के कार्यकर्ता थे या नहीं इसकी सही जानकारी उनको नहीं है।

 

निकाय चुनाव में भाजपाईयों की कलह चरम पर.. फतेहपुर के सदर विधायक से प्रदेश अध्यक्ष हुए नाराज, थमाया नोटिस 

सपा नेता हाज़ी रज़ा ने कहा..

डाइनामाइट न्यूज़ ने इस बारे में जब सपा नेता हाज़ी रज़ा से बात की तो उन्होंने भाजपा के सदर विधायक विक्रम सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना पीछे वो लोग हैं, जिनकों भाजपा ने टिकट नहीं दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा अब हार रही है, जिसकी वज़ह से वो ऐसा कर रही है।

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको फतेहपुर नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)

Published : 
  • 20 November 2017, 7:37 PM IST

Related News

No related posts found.