महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में दोपहिया वाहन एवं एक ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर हो जाने से कम से कम छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 May 2023, 8:16 AM IST

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में दोपहिया वाहन एवं एक ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर हो जाने से कम से कम छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

वडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार एवं रविवार की दरम्यानी रात को वडा-मानोर सड़क पर पाली गांव में यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि घायलों को पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्थिति बिगड़ने पर बाद में उन्हें यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार तीन लोग एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए मोटरसाइकिल से शाहपुर से विक्रमगढ़ जा रहे थे तभी उनके दोपहिया वाहन की सामने से आ रहे एक ऑटोरिक्शा से भिडंत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग और ऑटोरिक्शा के तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके अनुसार इस दुर्घटना में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

 

Published :  15 May 2023, 8:16 AM IST