दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से छह लोग घायल

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी सुलेमान नगर में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से छह लोग घायल हो गये। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 June 2023, 7:24 PM IST

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी सुलेमान नगर में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से छह लोग घायल हो गये। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपराह्न 12 बजकर 25 मिनट पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किराड़ी सुलेमान नगर के फेज-2 के इंदर एन्क्लेव में इमारत की छत घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण गिर गई। अधिकारी ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, घायलों में से चार की पहचान प्रेम नगर निवासी अखिलेश शाह (35), इंदर एन्क्लेव निवासी असर मोध (36), रियाजुद्दीन (42) और अमन (44) के रूप में हुई है।

 

Published : 
  • 2 June 2023, 7:24 PM IST

No related posts found.