हिंदी
सिसवा बाजार (महराजगंज): पुरैना चौराहे पर हुए सड़क हादसे में सिसवा बाजार के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमेशपुरी की मौत सोमवार दोपहर हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह है पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र में थाने के समीप आज दोपहर 2 बजे के करीब दो बाइक में भिड़ंत हो गई है। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घुघली शिकारपुर मार्ग पर घुघली थाने के पास घुघली की तरफ से तेज रफ़्तार एक बाइक आ रही थी।
तभी सामने से शिकारपुर मार्ग की तरफ से आ रहे नगरपालिका परिषद सिसवा के वार्ड 12 सेनानी नगर निवासी उमेशपुरी (उम्र 54 वर्ष) पुत्र शोभनाथ पुरी की बाइक से भिड़ गई।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उमेशपुरी पुत्र शोभनाथ पुरी को मृत घोषित कर दिया।
Published : 15 April 2024, 4:05 PM IST
Topics : Former President Siswa दर्दनाक मौत नगर पंचायत महराजगंज सड़क सिसवा