हिंदी
गंगटोक: सिक्किम में उत्तरी सिक्किम जिले में एक ढलान पर कार के नीचे गिरने से उसमें सवार महाराष्ट्र के पांच पर्यटकों और चालक की मौत हो गई।
अधिकारिक रूप से रविवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि यह दुर्घटना उत्तरी सिक्किम जिले के लाचुंग से करीब 13 किलोमीटर दूरी पर शनिवार रात में हुई। पर्यटन उत्तरी सिक्किम से गैंगटॉक जा रहे थे।
इस दुर्घटना में मारे गये लोगों की पहचान सुरेश पुनामिया, तारा पुनामिया, देव अनशायर पुनामिया, हीरल पुनामिया और जयन परमार और वाहन चालक स्मिथ विश्वकर्मा के रूप में हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। (वार्ता)
Published : 29 May 2022, 4:52 PM IST
Topics : गंगटोक पर्यटकों मौत वाहन फिसलने सिक्किम
No related posts found.
No related posts found.