
सिद्धार्थनगर: पुलिस अधीक्षक डा धर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद अधीक्षक ने पुलिस ऑफिस, क्वार्टर गार्द, कैश कार्यालय, गणना कार्यालय आदि का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई गई उसके संबंध में पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये और जरूरी मार्गदर्शन किया गया। बारिश के कारण परेड का आयोजन अपने तय समय पर नहीं हो पाया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सुनील सिंह, प्रतिसार निरीक्षक चन्दभूषण सिंह तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एंव कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Published : 2 June 2018, 12:21 PM IST
Topics : निरीक्षण परेड पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर