‘बिग बॉस 13’ के विजेता बने सिद्धार्थ शुक्ला

टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडल आसिम रियाज को मात देते हुए ‘बिग बॉस 13’ का खिताब अपने नाम कर लिया।

Updated : 16 February 2020, 10:50 AM IST
google-preferred

मुम्बई: टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडल आसिम रियाज को मात देते हुए ‘बिग बॉस 13’ का खिताब अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: बेटों को फिल्मों में लॉन्च करने को लेकर माधुरी ने कही ये बात

शुक्ला को ‘बालिका वधू’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे टेलीविजन शो में उनकी अदाकारी के लिए पहचाना जाता है।

अभिनेता ने 2014 में फिल्म ‘हंपटी शर्मा की दुल्हनिया’ से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था।

शुक्ला के बाद दूसरे नंबर पर आसिम रियाज, तीसरे नंबर पर शहनाज गिल, चौथे नंबर पर रश्मि देसाई और पांचवे नंबर पर आरती सिंह रही।

पारस छाबड़ा फाइनल के दौरान 10 लाख रुपए लेकर घर से बाहर आ गए थे।

शो के होस्ट सलमाल खान ने इस दौरान आसिम, शहनाज, रश्मि और आरती के अबू धाबी में यास द्वीप के लिए टिकट जीतने की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें: जबरदस्त किरदार में नजर आयेंगे बॉलीवुड के खिलाड़ी, होगा ट्रिपल वार 

फाइनल में सिद्धार्थ-शहनाज, आसिम-हिमांशी खुराना और सिद्धार्थ-रश्मि की प्रस्तुति ने सबका दिल जीता।

इस दौरान शो के अंतिम चरण में पहुंचने वाले सभी प्रतियोगियों के परिवार वाले उनका उत्साह बढ़ाने के लिए वहां मौजूद थे। (भाषा) 

Published : 
  • 16 February 2020, 10:50 AM IST

Advertisement
Advertisement