श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराये गये भर्ती

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत सोमवार को अचानक खराब हो गई है। जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 November 2020, 4:02 PM IST

लखनऊ: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत सोमवार को अचानक खराब हो गई है। जिसकी वजह से उन्हें एंबुलेंस के जरिये अयोध्या से लखनऊ लाया गया और यहां के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, इसेक साथ ही सीने में दर्द की भी शिकायत है। बता दें कि कुछ समय पहले ही महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ था। वो इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो गये थे। ।

महंत नृत्य गोपाल दास (फाइल फोटो)

महंत नृत्य गोपाल दास वह 82 वर्ष के हैं। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। 

Published :  9 November 2020, 4:02 PM IST