अयोध्या से हैरान कर देने वाली घटना, होमगार्ड की मौत को लेकर पुलिस ने किया चैंकाने वाला खुलासा

डीएन ब्यूरो

अयोध्या से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने होमगार्ड की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

अयोध्या से हैरान कर देने वाली घटना
अयोध्या से हैरान कर देने वाली घटना


अयोध्या: होमगार्ड जवान का शव पुलिस चौकी में फंदे से लटका मिला। होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। होमगार्ड का शव पुलिस चौकी के अंदर फंदे से लटका मिला। होमगार्ड की मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पारिवारिक विवाद के चलते होमगार्ड ने आत्महत्या की है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

डायनामाइट न्यूज़ के मुताबिक पुलिस का कहना है कि होमगार्ड ने ड्यूटी के दौरान पुलिस चौकी में ही फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना अयोध्या के कोतवाली राम जन्मभूमि के कटरा पुलिस चौकी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक होमगार्ड का शव पुलिस चौकी के अंदर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान विंध्याचल मिश्रा पुत्र विजय मिश्रा ने फांसी लगाई है।

यह भी पढ़ें | हाथ-पैर तोड़े, आंखें फोड़ी, रामनगरी में खून से लथपथ मिली दलित युवती की लाश

आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के चलते होमगार्ड जवान ने फांसी लगाई है। परिजनों की मौजूदगी में फोरेंसिक टीम के सामने चौकी का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर शव लटकता मिला। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान रात्रि निगरानी में ड्यूटी पर था। जवान की ड्यूटी रात 12:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक थी। अन्य कर्मियों ने बताया कि जवान देर रात तक फोन पर बात कर रहा था।

ड्यूटी पर तैनात साथी सुरक्षा कर्मियों ने परिजनों व अन्य पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि होमगार्ड ने चौकी का दरवाजा बंद कर अंदर फांसी लगा ली। पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फोरेंसिक टीम मौके की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों से इस घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें | अयोध्या: हैदरगंज थाना प्रभारी के खिलाफ परिजनों ने दिया धरना, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

 










संबंधित समाचार