
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे समेत उनके गुट को लगातार झटके मिलते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद उद्धव ठाकरे के विदर्भ में भी बड़ा झटका लगा है। अमरावती में तालुका अध्यक्ष समेत 258 कार्यकर्ता शिंदे गुट में शामिल हो गये हैं।
जानकारी के मुताबिक अमरावती में उद्धव गुट को छोड़ शिंदे ग्रुप में शामिल होने के लिए एक गुप्त कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिंदे गुट में शामिल होने का निर्णय लिया।
उपमहापौर रमाकांत माडवी के नेतृत्व में दरियापुर के तालुका अध्यक्ष गोपाल पाटील और उनके गुट के कार्यकर्ता शिंदे गुट में चले गए। विदर्भ में कार्यकर्ताओं के शिंदे गुट में जाने से उद्धव ठाकरे की विदर्भ सेना को बड़ा झटका लगा है।
Published : 17 July 2022, 11:43 AM IST
Topics : अमरावती उद्धव ठाकरे झटका तालुका बिदर्भ महाराष्ट्र शिंदे गुट