हिंदी
आगरा: सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने यहां एक निजी कार्यक्रम दौरान कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि केन्द्र में भी भाजपा सरकार खत्म हो जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। देश और प्रदेश दोनों ही जगह भाजपा सरकार में अपराध चरम सीमा पर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गयी है, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
शिवपाल ने कहा कि 2019 के आम चुनाव में सपा-बसपा के संभावित गठबंधन से BJP घबरा गई है। शिवपाल यादव ने दावा करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की बड़ी जीत होगी। दोनों जगह से बीजेपी सरकार हट जाएगी। सपा-बसपा गठबंधन इसीलिए भाजपा की आंखों में दिन रात खटक रहा है।
शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने देश में लॉ एंड आर्डर ठीक करने और भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कही थी, लेकिन सब में फेल हो गए। 4 साल हो गए हैं अब इनसे कुछ नहीं होगा।
Published : 23 April 2018, 8:09 PM IST
Topics : आगरा कानून व्यवस्था गठबंधन भाजपा शिवपाल यादव सपा बसपा
No related posts found.