अयोध्या रेप कांड पर भड़के शिवपाल यादव, कहा- घटना में कई लोग थे, लेकिन कार्रवाई दो पर ही क्यों

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अयोध्या रेप मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा है। शिवपाल ने कहा कि उप चुनाव आ रहे हैं इसलिए ये लोग राजनीति कर रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 August 2024, 1:26 PM IST
google-preferred

इटावा: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अयोध्या रेप मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की हम निंदा करते हैं, जो कार्रवाई हो रही है, यह न्याय नहीं हैं। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक शिवपाल ने आगे कहा कि भाजपा के लोगों का नार्को टेस्ट होना चाहिए। यह लोग घटना को इस तरह से मोड़ रहे हैं। इस घटना से जुड़े लोगों का नार्को टेस्ट करवाना चाहिए। मैं पवन पांडे की बात का समर्थन करता हूं, पीड़िता का भी नार्को टेस्ट करवा लीजिए।

उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि उप चुनाव आ रहे हैं इसलिए ये लोग राजनीति कर रहे हैं। बदनाम कर रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव में हारने की टीस है। इसलिए यह सब राजनीति कर रहे हैं।

उप चुनाव के चलते मामले को दे रहे तूल 
आगे उन्होंने कहा कि जहां-जहां उप चुनाव है वहां पर भी वह इस तरह की घटना करवा सकते हैं। ये हारे हुए लोग हैं। इसलिए मामले को तूल दे रहे हैं। जहां-जहां उपचुनाव हो रहे हैं वहां समाजवादियों से कहेंगे कि सावधान रहें।

शिवपाल ने केशव प्रसाद मौर्य के x ट्वीट पर कहा कि भाजपा के लोगों से बड़ा अपराधी कोई नहीं है। यह लोग कब्ज़ा कर रहे हैं। लखनऊ में भी तो घटना हुई है। यह कार्रवाई तो सभी के यहां होनी चाहिए।

सीएम सबके हैं किसी एक वर्ग के नहीं
समाजवादी पार्टी ने श्वेत पत्र जारी किया है कि इसका हम समर्थन करते हैं। मुख्यमंत्री योगी तो जनता के मुख्यमंत्री हैं। इस तरह की जो बयानबाजी करते हैं उस पर न्याय देना चाहिए। घटना में तो कई लोग थे, लेकिन कार्रवाई दो पर ही क्यों कर रहे हैं। किसी वर्ग को लेकर विशेष बदनाम कर रहे हैं। यह मुख्यमंत्री के लिए ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री पूरे उत्तर प्रदेश की जनता के लिये है एक वर्ग के लिये नहीं।