
सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र के डाला सेक्टर बी चौराहे के पास स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग गायब होने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह तब हुआ जब मंदिर के पुजारी नियमित पूजा के लिए पहुंचे। शिवलिंग गायब देखकर वे अवाक रह गए और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।
घटना का विवरण
रात लगभग 1 बजे अज्ञात शरारती तत्वों ने मंदिर से शिवलिंग हटाकर कुछ दूरी पर झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह भोर में जब स्थानीय लोगों को घटना का पता चला तो क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डाला चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तलाश के बाद झाड़ियों से शिवलिंग बरामद किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर शिवलिंग को मंदिर में पुनः स्थापित किया गया।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय निवासी मनीष कुमार तिवारी ने बताया, "हर रोज की तरह सुबह 5:30 बजे पूजा शुरू होने वाली थी। जब उनके पिता मंदिर पहुंचे तो देखा कि शिवलिंग गायब था। सूचना मिलते ही हमने पुलिस को फोन किया। डाला चौकी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शिवलिंग को खोज निकाला। यह घटना सनातन धर्म के खिलाफ एक साजिश प्रतीत होती है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस को इस संबंध में तहरीर सौंप दी गई है और मामले की जांच जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। वे इसे धार्मिक आस्थाओं पर चोट मानते हुए जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 3 January 2025, 12:56 PM IST
Topics : ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist shiv temple shivling Shivling Stolen Sonbhadra UP News