शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, निफ्टी 9704 के ऊपर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख है। सेंसेक्स 31,421 अंक पर तो वहीं निफ्टी 9704 के स्तर पर खुला है।

Updated : 6 June 2017, 10:35 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में खरीदारी देखने को मिल रही है। हफ्ते के दूसरे दिन यानि मंगलवार को शेयर बाजार की रिकॉर्ड ओपनिंग हुई। सेंसेक्स 111 अंक की बढ़कर 31,421 अंक पर, जबकि निफ्टी 29 अंक चढ़कर पहली बार 9704 के स्तर पर खुला। दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी जा रही है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.24 फीसदी बढ़कर 15450 के करीब पहुंच गया है। वहीं बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है।

आज के कारोबार में एफ.एम.सी.जी. और प्राइवेट बैंक शेयरों को छोड़कर सभी अहम सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। प्राइवेट बैंकों पर दबाव के चलते बैंक निफ्टी सपाट होकर 23460 के आसपास नजर आ रहा है जबकि सरकारी बैंकों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है जिसके चलते निफ्टी का पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखा रहा है।

मंगलवार को शेयर बाजार में आई.टी., फार्मा, रियल्टी और ऑटो शेयरों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी का आई.टी. इंडेक्स 1.2 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.33 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.21 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

Published : 
  • 6 June 2017, 10:35 AM IST

Advertisement
Advertisement