Shamli: यमुना में नहाने गए दो दोस्त डूबे, शव बरामद, फिल्म देखकर लौट रहे थे वापस

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में यमुना नदी में स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 September 2023, 3:02 PM IST

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में यमुना नदी में स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में यमुना पुल के पास स्नान के दौरान आसिफ (18) और साजेब (19) नदी में डूब गए। शुक्रवार को दोनों के शव बरामद किए गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यमुना ब्रिज पुलिस चौकी के प्रभारी मनेंद्र सिंह ने बताया कि तीन युवक एक साथ यमुना नदी में नहाने गए थे, जिनमें से आसिफ और साजेब डूब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Published : 
  • 30 September 2023, 3:02 PM IST

No related posts found.