
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर भोजपुरी फिल्म लेडी सिंघम में काम करने जा रहे हैं। शक्ति कपूर फिल्म लेडी सिंघम में काम करने जा रहे हैं। फिल्म में रानी चटर्जी और गौरव झा की मुख्य भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म शक्ति कपूर का किरदार बेहद खास है। इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है कि उनका किरदार नेगेटिव होगा या सॉफ्ट। फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ और कानपुर में की जा रही है।
शक्ति कपूर ने बताया कि उन्हें भोजपुरी भाषा अच्छी लगती है। भले ही काफी समय हो गया है भोजपुरी फिल्म को लेकिन देर आये दुरुस्त आये। उन्होंने बताया कि भोजपुरी मीठी भाषा है जिससे उन्हें लगाव है। यही वजह है कि वे अक्सर भोजपुरी के कलाकारों से टच में रहते हैं। उन्हें यह अच्छा भी लगता है। शक्ति कपूर ने फिल्म की तारीफ करते हुये गौरव झा को मेहनती अभिनेता बताया। उन्होंने कहा कि गौरव और रानी भी काफी अच्छा काम कर रहे हैं। वे युवा हैं और उनकी एनर्जी बहुत अच्छी है। उम्मीद है यह फिल्म सबों को पसंद आयेगी। फिल्म का कंसेप्ट बेहद शानदार है।
गौरव झा भी शक्ति कपूर के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड नजर आये। गौरव झा ने कहा कि शक्ति कपूर बॉलीवुड सिनेमा इंडस्ट्री के आइकन हैं। उनका सान्निध्य मिलना युवा कलाकारों की खुशनसीबी है। भारतीय सिनेमा को उन्होंने जो दिया है वह अद्भुत है। उन्होंने हर तरह के किरदार निभाये हैं। सेट पर उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। (वार्ता)
Published : 15 September 2019, 12:49 PM IST
Topics : bollywood film India Lucknow Mumbai Shakti kapoor फिल्म बॉलीवुड शक्ति कपूर सिंघम