शाहजहांपुर: कोहरे के कारण हादसा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रही बस ट्रॉली से टकराई, 16 यात्री घायल

शाहजहांपुर में कोहरे के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें नेपाल से चंडीगढ़ जा रही एक बस सड़क किनारे खड़ी ईंटों से भरी ट्रॉली से टकरा गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 January 2025, 12:14 PM IST
google-preferred

शाहजहांपुर: नेपाल से चंडीगढ़ जा रही बस कोहरे में सड़क किनारे खड़ी ईंटों से भरी ट्रॉली से टकरा गई। जिससे बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार देर रात नेपाल के कृष्णानगर बढ़नी बॉर्डर से एक बस यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सोमवार सुबह बस खुटार पहुंची तो हाईवे पर तिकुनिया तिराहे के पास सड़क किनारे खड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में बस टकरा गई। बताया जा रहा चालक खोखे पर गुटखा की पुड़िया लेने चला गया था। कोहरा अधिक होने की वजह से बस पीछे से टकरा गई।

सभी घायल नेपाल के रहने वाले

जिससे बस में सवार सुभाष की पत्नी सीता देवी, बहन सविता उसका तीन वर्ष का बेटा सुशील, शोभबहादुर, मोहन,पवित्रा,दीपक कुमार, पूरन, अनूप समेत 16 यात्री घायल हो गए। सभी नेपाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है घायल यात्री खतरे से बाहर हैं। 

Published : 
  • 6 January 2025, 12:14 PM IST

Advertisement
Advertisement