दिल टूटने के बाद गहरे सदमे में थे शाहिद कपूर, खुद के साथ करना चाहते थे ये काम

एक समय था जब बॉलीवुड में शाहिद कपूर के अफेयर्स के चर्चा हुआ करते थें। उनके नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़े गए हैं। इसके अलावा कई बार उनका दिन भी टूटा है। शाहिद ने खुद बताया कि जब उनका दिल टूटा था तो वो गहरे सदमे में थे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 June 2019, 12:23 PM IST

नई दिल्ली: एक्टर शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो एक सर्जन का रोल कर रहे हैं,जो दिल टूटने के बाद खुद को बर्बाद करना चाहता है। ये फिल्म साउथ ब्लॉकबस्टर मूवी 'अर्जुन रेड्डी' की हिन्दी रीमेक है।

यह भी पढ़ें:   सलमान के बहनोई आयुष बनेंगे आर्मी ऑफिसर, देखें क्‍या है फिल्‍म का नाम

फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर

 

इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक शख्स दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। हाल ही में एक अखबार से बातचीत के दौरान शाहिद ने बताया कि वो असल जिंदगी में भी इस दौर से गुजर चुके हैं। उन्होनें बताया कि उस समय वो खुद को कई तरीके से नुकसान पहुंचाना चाहते थें, इसलिए कबीर सिंह के किरदार से वो  खुद को जोड़ सके हैं। 

यह भी पढ़ें:  कार्तिक आर्यन नहीं बल्कि इस एक्टर के लिए अनन्या पांडे मानती हैं सबसे हॉट, इनके लिए धड़कता है दिल

 

शाहिद कपूर

साथ ही उन्होनें कहा कि अपनी इस नकारात्मक भावनाओं को खुद पर लगाने के बदले उन्होनें उसे अपने काम में लगाया। उन्होंने कहा कि आपको हर किस्म की नकारात्मक भावनाओं को कोई और दिशा देनी होगी और इन्हें सकारात्मकता में बदलना होगा। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आप कबीर सिंह बन जाएंगे। ये फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।

Published : 
  • 9 June 2019, 12:23 PM IST

No related posts found.