हिंदी
महराजगंजः आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम खेसरारी के मुसहरी टोला, मोलऊ टोला और अड़भगही टोला पर 22 लीटर कच्ची शराब बरामद किया।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस चाय की दुकान में घुसी

शनिवार को सुबह कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम खेसरारी में आबकारी और कोठीभार पुलिस की सयुंक्त टीम ने छापेमारी कर 22 लीटर कच्ची शराब और ढाई कुंटल लहन नष्ट किया है। साथ ही एक को हिरासत में ले लिया गया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मचा हाहाकार, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

विभाग ने दो व्यक्तियों पर आबकारी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक निचलौल ने कहा की छापेमारी की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
Published : 30 November 2019, 4:09 PM IST
Topics : liquior Maharajganj raid uttar pradesh उत्तर प्रदेश कच्ची शराब कोठीभार थानाक्षेत्र छापेमारी महराजगंज