हिंदी
कुंदुज: (शिन्हुआ) अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत कुंदुज में रविवार को तड़के आतंकवादियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ की दो घटनाओं में सात आतंकवादी मारे गये और छह अन्य घायल हो गये जबकि तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो
गई तथा सात अन्य घायल हो गये।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में मुठभेड़ के दौरान 28 जवान शहीद, आठ आतंकवादी भी ढेर

अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में छह पुलिसकर्मी शहीद, अन्य तीन घायल
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता इस्मातुल्लाह मुरादी ने बताया कि कुंदुज शहर के पुलिस जिला 3 के जाखिल स्थित सुरक्षा चौकी पर रविवार को तड़के आतंकवादियों ने हमला कर दिया। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद शुरू हुए
मुठभेड़ के दौरान चार हमलावर मारे गये जबकि दाे पुलिस अधिकारी भी मारे गये। (वार्ता)
Published : 26 May 2019, 12:10 PM IST
Topics : अंतर्राष्ट्रीय अफगानिस्तान आतंकवादी कुंदुज पुलिस मुठभेड़ शिन्हुआ
No related posts found.