हिंदी
काबुल: अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत के उत्तरी प्रांत में पिछले 24 घंटे के दौरान आतंकवादियों के साथ संघर्ष में 28 जवान मारे गये जबकि मुठभेड़ के दौरान आठ तालिबान आतंकवादी को ढेर किया गया।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में छह पुलिसकर्मी शहीद, अन्य तीन घायल
स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी कुंदुज शहर के बाहरी उत्तरी इलाके तलावला में मध्य रात्रि में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गयी जब तालिबानी आतंकवादी सुरक्षा जांच नाके में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस हादसे में पांच जवान और कई आतंकवादी भी घायल हो गये हैं। (वार्ता)
Published : 5 February 2019, 3:12 PM IST
No related posts found.