
अयोध्या: अयोध्या में मंदिर की जमीन पर उच्चतम न्यायालय के फैसले आने के बाद गड़बड़ी की आशंका और आतंकवादियों के राम की नगरी में मौजूदगी के खुफिया विभाग की सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये हैं।
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh- हाई अलर्ट पर अयोध्या, शहर में धारा 144 लागू
पूरे अयोध्या में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की तैनाती की गई है ओर उसके कमांडो प्रमुख जगहों पर तैनात कर दिये गये हैं ।
पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बुघवार को कहा कि अयोध्या में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हरकतों की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गयी है। (वार्ता)
Published : 6 November 2019, 4:32 PM IST
Topics : Ayodhya National terrorist uttar pradesh अयोध्या आतंकवादी आतंकी उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश एटीएस