
लखनऊः नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में जामिया के छात्रों सहित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नागरिकता संशोधन बिल विरोध किया है। इस दौरान छात्रों ने रविवार शाम को एडमिशन ब्लॉक के बाहर निकलकर पुलिस पर पथराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH Aligarh: Police fire tear gas shells at protesters outside Aligarh Muslim University campus after protesters pelted stones at them. (Note: abusive language) #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/lUiXJUtkRx
— ANI UP (@ANINewsUP) December 15, 2019
इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच पथराव भी हुए। हिंसा बढ़ते देख जिला प्रशासन ने 15 दिसंबर की रात साढ़े दस बजे से 16 दिसंबर की रात दस बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। साथ ही यूपी के 6 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। जबकि अलीगढ़ और सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में एहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है। इनमें मेरठ, बुलंदशहर, कासगंज, बागपत, सहारनपुर और बरेली शामिल हैं। इसके अलावा अलीगढ़, बनारस और यूपी की राजधानी लखनऊ में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया।
Published : 16 December 2019, 10:48 AM IST
Topics : Aligarh CAA Protests Saharanpur uttar pradesh अलीगढ़ उत्तर प्रदेश धारा 144 नागरिकता कानून नागरिकता संशोधन अधिनियम सहारनपुर