हिंदी
महराजगंजः नौतनवां कस्बे के एक घर में एसडीएम खुद जुआरी बनकर पहुंचे वहां जहां एक घर नें कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।
एसडीएम खुद जुआरी बनकर कस्बे के महेंद्र नगर में एक घर पर भेष बदलकर पहुंचे जहां घर में कई लोग बैठकर ताश के पत्ते बिखेर रहे थे। मौके पर भेष बदले एसडीएम से भी जुआरी उलझ गए। फिर जब एसडीएम ने अपने तेवर दिखाए तो जुआरियों के होश उड़ गए मौके पर अफरा तफरी मच गई।

एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में कई लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। एसडीएम के इस सख्त तेवर से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Published : 16 November 2020, 5:59 PM IST
Topics : Maharajganj raid SDM uttar pradesh उत्तर प्रदेश एसडीएम क्राइम जुआ महराजगंज