
बलरामपुर: जिले में मंगलवार को "स्कूल चलो अभियान" के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को बैग एवं जूता-मोजा वितरित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व गैसड़ी विधायक शैलेश सिंह शैलू रहे।
इस मौके पर बच्चों को 400- 400 रुपये का नगद पुरुस्कार भी दिया गया और रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,परियोजना निर्देशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी खंड शिक्षा अधिकारी के साथ जिला समन्वयक, ग्राम प्रधान व आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री मौजूद रही।
Published : 3 April 2018, 7:08 PM IST
Topics : कार्यक्रम पलटूराम बलरामपुर विधायक स्कूल चलो अभियान