
संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। खलीलाबाद के नेदुला और मड़या बाईपास में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा था। पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली, तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दो अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी करते हुए कार्रवाई की है।
पुलिस ने बरामद किया सामान
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पुलिस ने मौके से 11 महिलाएं और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस छापेमारी में बड़ी संख्या में मोबाइल और संदिग्ध वस्तुएं भी मिली।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की छापेमारी के डर से सपा सेंटर के संचालकों द्वारा चोरी छिपे अनैतिक कार्य कराया जा रहा था।
स्पा सेंटरो के संचालकों में मचा हड़कंप
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये महिला और पुरुषों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से मसाज और स्पा सेंटरो के संचालकों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस का यह कदम मानव तस्करी और अनियमितताओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे स्थानीय समुदाय में सुरक्षा और विश्वास स्थापित किया जा सके।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com
Published : 25 October 2024, 8:16 PM IST
Topics : Prostitution business Sant Kabir Nagar sant kabir nagar news Spa Center up crime UP News UP Police पुलिस की रेड स्पा सेंटर