Maharajganj BJP President: संजय पाण्डेय बने दूसरी बार भाजपा के जिलाध्यक्ष

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी ने संजय पाण्डेय पर दूसरी बार भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर

Updated : 16 March 2025, 2:43 PM IST
google-preferred

महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी ने काफी लंबे इंतजार के बाद रविवार को अपने नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। यह सूची तकरीबन दोपहर 2 बजे जनपद के चुनाव अधिकारी ओमकार केशरी ने जारी की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लगभग तीन वर्षों से अशोक उर्फ़ संजय पाण्डेय जिला संयोजक के पद पर कार्यरत थे। पार्टी ने आज दूसरी बार इन पर भरोसा जताया है और जनपद के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।

संजय पाण्डेय घुघली ब्लाक के भुवना गांव के रहने वाले है यह अपने सौम्य और मधुर व्यवहार से जाने जाते हैं अब इनके कार्यकाल में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर इनकी रणनीति तो मायने रखेगी ही साथ ही साथ इनको काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

संजय पाण्डेय के जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही बधाई देने वालों की हुजूम उमड़ पड़ा है।

Published : 
  • 16 March 2025, 2:43 PM IST

Advertisement
Advertisement