
संभल: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर फिर हमले बोले। सपा प्रमुख ने लोक सभा चुनाव को लेकर कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है और इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है।
अखिलेश यादव बुधवार को संभल के सांसद डॉक्टर शफीकुर्ररहमान बर्क के दसवें पर शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। शफीकुर्ररहमान बर्क का हाल ही में निधन हुआ था।
इस दौरान सपा प्रमुख ने शफीकुर्रहमान बर्क को याद करते हुए कहा कि वे पार्टी के प्रति हमेशा मजबूती के साथ खड़े रहे। उनके न रहने पर न केवल समाजवादी पार्टी बल्कि उनके लाखों साथी दुःखी हैं।
यह भी पढ़ें: सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, अखिलेश यादव बोले- ‘अत्यंत दुखद’
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कहा कि "सबसे बड़ी लड़ाई इस बार देश में होने जा रही है, वह संविधान को बचाने की है। बाबा साहब ने जो संविधान दिया वह सबको बराबर का हक और सम्मान देता है। इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है।"
संभल: समाजवादी पार्टी के राष्ट्री अध्यक्ष बोले- ‘इस बार देश में संविधान बचाने के सबसे बड़ी लड़ाई होने जा रही है। इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है। सरकार जनता को उलझाये नहीं। नाम बदलने से ज्यादा जरूरी है कि देश के युवाओं को रोजगार मिले।‘#LokSabhaElection2024 #UttarPradesh… pic.twitter.com/BhJ4M42RS9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 6, 2024
यह भी पढ़ें: मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने किया उदास, 72 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि नाम बदलने से ज्यादा जरूरी है कि नौजवानों को रोजगार, नौकरी दे। नाम बदलने से जनता को उलझाएं नहीं। पेपर लीक न होने दे, हर पेपर लीक हो जाता है इनका।"
Published : 6 March 2024, 3:31 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Sambhal Shafiqur Rahman Burke SP Chief uttar pradesh अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश शफीकुर्ररहमान बर्क सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संभल