हिंदी
मुंबई: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार को उन्होंने दुनिया का अलविदा कह दिया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से संगीत की दुनिया में मातम पसर गया है।
पंकज उधास ने सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड समेत संगीत की दुनिया में उदासी छा गई है।
#Mumbai: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन#PankajUdhas pic.twitter.com/MvQb7vcm4o
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 26, 2024
गजल गायक पंकज उधास के निधन की जानकारी उनकी बेटी ने दी है।
पंकज उधास को पद्म श्री से नवाजा गया था।
पंकज के निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। उनके फैंस और हर संगीत प्रेमी सोशल मीडिया पर नम आंखों से पंकज उधास को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।
Published : 26 February 2024, 4:21 PM IST
No related posts found.