हिंदी
इटावाः आज समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के जरिए लोगों को सामाजिक सन्देश देने का काम किया। ये साइकिल यात्रा इटावा में जुगरामऊ से शुरू होकर एसएसपी चौराहे पर करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद खत्म हुई थी। इस यात्रा का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने किया है और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को दिखाकर रवाना किया था।
इस साइकिल यात्रा में शामिल जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निमंत्रित किया गया था। इस यात्रा की सफलता के लिए इटावा जिले भर में होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। जिले भर के समाजवादी पार्टी के सदस्य इस यात्रा में शामिल थें।
सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, अभिषेक यादव, अंशुल भैया जी के नेतृत्व में संबोधित करते हुए अमित कठेरिया, राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड समाजवादी नौजवान सभा प्रदेश के और सपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published : 3 December 2019, 5:09 PM IST
Topics : Cycle Yatra Etawah Samajwadi Party uttar pradesh इटावा उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा