
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और पटौदी के नवाब सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फेंस में बड़े राज खोले हैं।
मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (30) के रुप में हुई है। प्राथमिक जांच में उसके बांग्लदेशी नागरिक के साक्ष्य मिले हैं। वह चोरी के इरादे से घर में घुसा था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि आरोपी 5-6 माह पूर्व ही मुंबई में आया था। वह हाउसकीपिंग फर्म में काम करता था।
डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि आरोपी के पास से भारत का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है। इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी पहले भी सैफ के घर में आ चुका था? डीसीपी गेदाम ने कहा कि इस बारे में अभी हमारे पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हमें लगता है कि चोरी के इरादे से वह पहली बार सैफ के घर में घुसा था।
आरोपी शहजाद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे नहीं पता था कि वह सैफ अली खान के घर में घुस रहा है। आरोपी ने बताया कि उसका इरादा सिर्फ चोरी करने का था और इसीलिए वह घर में घुसा था। अचानक सैफ अली खान उसके सामने आ गए और उसने अभिनेता पर चाकू से कई बार हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए।
मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। पुलिस मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बारे में और जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर वह बांग्लादेशी नागरिक है, तो उसने भारत में अवैध एंट्री कैसे की।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 19 January 2025, 9:30 AM IST
Topics : Attack HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Mumbai police revelations Saif Ali Khan TrendingNews