Maharajganj: वेतन न मिलने से खफा सफाई कर्मियों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, जमकर की नारेबाजी

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारियों संघ के शाखा अध्यक्ष के नेतृत्व में घुघुली चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोला है। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 January 2021, 4:40 PM IST

महराजगंजः उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष के नेतृत्व में आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों ने घुघली चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोला है।  इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। 

कर्मचारियों का कहना था कि नगर पंचायत अध्यक्ष के हस्ताक्षर न करने की वजह से उनका 4 माह से वेतन फंसा हुआ है। मांग करने पर उन्हें निकालने की धमकी दी जा रही है।  

कर्मचारियों ने कहा कि यदि 2 दिन के भीतर उनका वेतन नहीं मिला तो काम बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष की होगी।

Published : 
  • 13 January 2021, 4:40 PM IST