हिंदी
मुंबई: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए चयनित किया गया है। अर्जुन बड़ौदा में होने वाले जेवाई लेले ऑल इंडिया अंडर 19 इनविटेशनल वनडे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें: ..तो सचिन के रूप न मिलता हमें एक महान क्रिकेटर

जेवाई लेले वनडे टूर्नामेंट 16 सितंबर से बड़ोदा में शुरू होगा और ये 23 सितंबर तक चलेगा। यह पहला मौका है जब अर्जुन को मुंबई की अंडर 19 में शामिल किया गया है। इससे पहले अर्जुन मुंबई की अंडर 14 और अंडर 16 टीमों के लिए खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: तेंदुलकर ने कहा 'अगर ये नहीं करते तो सच्चे क्रिकेट प्रेमी नहीं है आप

अर्जुन का चयन टीम में एक हरफरमौला खिलाड़ी के रूप में किया गया है। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं साथ ही वह तेज गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।
Published : 11 September 2017, 9:42 AM IST
No related posts found.