रूसी अंतरिक्ष यान में बीच रास्ते में आई खराबी, कराई गई आपात लैंडिंग

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रूस के बुस्टर रॉकेट सोयूज यान में बीच रास्ते में गड़बड़ी आ गई। इसकी वजह से यान की आपात लैंडिंग कराई गई। डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 12 October 2018, 10:39 AM IST
google-preferred

मॉस्को: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रूस के बुस्टर रॉकेट सोयूज में तकनीकी खराबी आ गयी, जिसके कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। 

यह भी पढ़ें: भारत ने नियुक्त किया थाईलैंड में अपना नया राजदूत

इस रॉकेट के जरिये अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओविचिन छह महीने के मिशन पर अंतरिक्ष में जा रहे थे। मेरिका की स्पेस एजेंसी राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन (नासा) ने बताया कि सोयूज के उड़ान भरने के लगभग 90 सेकंड बाद पहले और दूसरे चरणों के बीच बूस्टर रॉकेट में समस्या उत्पन्न हो गयी। 

अंतरिक्ष यान 

 

यह भी पढ़ें: स्पेन: मैलोर्का द्वीप पर अचानक आई बाढ़ में 9 लोगों की मौत, कई लापता

नासा ने कहा, “तलाश एव बचाव विभाग के दल सोयूज अंतरिक्ष यान के लैंडिंग वाले स्थल पर पहुंच गए हैं और चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित हैं। रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारा मानना है कि जब तक पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर ली जाती तब तक कोई और मानव यान अंतरिक्ष के लिए रवाना नहीं होगा।(यूनीवार्ता)

Published : 
  • 12 October 2018, 10:39 AM IST

Related News

No related posts found.