रूस ने पश्चिम पर 2018 विश्व कप में खलल का आरोप लगाया

मास्को ने गुरुवार को पश्चिम जगत पर 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी रूस को करने से रोकने के लिए अभियान चलाने की योजना बनाने का आरोप लगाया है।

Updated : 24 March 2017, 11:19 AM IST
google-preferred

मास्को:  मास्को ने गुरुवार को पश्चिम जगत पर 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी रूस को करने से रोकने के लिए अभियान चलाने की योजना बनाने का आरोप लगाया है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया झाखरोवा ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस की मेजबानी में खेले जाने वाले विश्व कप में बाधा डालने के लिए एक अभियान जल्द ही पश्चिम द्वारा शुरू किया जाने वाला है। 

यह भी पढ़ें: ISIS: ब्रिटिश संसद पर हमले को ‘खिलाफत के सिपाही' ने अंजाम दिया

उन्होंने कहा है कि पश्चिमी देश रूस के विश्व कप के आयोजन की तैयारियों को बाधित करने के लिए गंभीर कदम उठाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: वियतनाम हवाईअड्डे पर गैंडे के 100 किलोग्राम सींग बरामद

स्विट्जरलैंड का अभियोजक कार्यालय इस समय फीफा-2018 विश्व कप की मेजबानी रूस और फीफा-2022 की मेजबानी कतर को देने की जांच रहा है।  मई-2015 में ज्यूरिख में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में फीफा के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि इस मामले में सुनवाई सितंबर और अक्टूबर में होनी है।   (आईएएनएस)

Published : 
  • 24 March 2017, 11:19 AM IST

Related News

No related posts found.