Crime In Delhi: नांगलोई में आरटीवी चालक ने की युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में कहासुनी के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 15 February 2023, 12:22 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में कहासुनी के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम की है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़ित जिम से लौट रहा था, तभी उसकी एक आरटीवी चालक से कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि कहासुनी किस बात पर हुई इसका पता किया जा रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published : 
  • 15 February 2023, 12:22 PM IST

Related News

No related posts found.