
नई दिल्लीः रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी एग्जाम के संबंध में गुरुवार, 17 दिसंबर को नया नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि आरआरबी द्वारा 28 दिसंबर 2020 से एनटीपीसी परीक्षा का पहला स्टेज शुरू किया जाएगा।
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आज केवल वे ही उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी और डेट की जानकारी देख पाएंगे जिनका एग्जाम पहले राउंड में होगा। परीक्षा शुरू होने के चार दिन पहले से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड / ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
Published : 18 December 2020, 7:40 PM IST
Topics : RRB NTPC एग्जाम एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड