हिंदी
रोहतक: साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम ने जेल में मिलने के लिए 10 लोगों की लिस्ट दी है, जिसमें उसने मां नसीब कौर, बेटे जसमीत, बेटी चरणप्रीत व अमरप्रीत, दामाद शान-ए-मीत व रूह-ए-मीत, डेरा की चेयरपर्सन विपसना और सेवादार दान सिंह से मिलने की इच्छा जताई है। लेकिन इस लिस्ट में एक नाम और भी है, जिससे वह सबसे पहले मिलना चाहता हैं। ये नाम है- राम रहीम की मुंहबोली ''बेटी'' हनीप्रीत का।
जंगली जानवर की तरह पेश आया राम रहीम, वह माफी का हकदार नहीं: जज

पुलिस कराएगा वेरिफिकेशन
गुरमीत ने मिलने वाले दस लोगों की सूची प्रशासन को उपलब्ध करवा दी है। प्रशासन इनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवाएगा इसके बाद ही किसी को राम रहीम से जेल में मिलने की इजाजत मिलेगी।
राम रहीम को सजा सुनाने वाले जज जगदीप सिंह की खास बातें

हनीप्रीत है अभी तक फरार
राम रहीम की गिरफ्तारी और सजा के बाद से हनीप्रीत गायब है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। हनीप्रीत पर राम रहीम को फरार कराने की साजिश रचने का आरोप है।
कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, रेप केस में राम रहीम को 20 साल की सजा
जेल में मिला माली का काम
राम रहीम पर दो शिष्याओं के साथ यौन शोषण के आरोप थे। सीबीआई अदालत ने राम रहीम को इस मामले में 20 साल की सज़ा सुनाई है। राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में सज़ा काट रहे हैं। राम रहीम की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन किसी भी कैदी को उसके परिजन से नहीं मिलने दे रहा है। राम रहीम को डेरा से जेल गए एक सप्ताह हो गया है। जेल में उसे माली का काम दिया गया है, जिसके लिए 40 रुपये प्रतिदिन मेहनताना मिलता है।
Published : 5 September 2017, 1:55 PM IST
No related posts found.