हिंदी
फतेहपुर: कानपुर से रोडवेज बस में सवार होकर घर आ रहे एक यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने नशीली पदार्थ खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद यह गिरोह यात्री का सामान लूटकर मौके से फरार हो गया।
बेहोशी की हालत में यह व्यक्ति लोधीगंज बाईपास के पास मिला, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया।
बता दें कि असोथर थाने के कुसुम्भी गांव निवासी रितेश शुक्ला पंजाब में प्राइवेट फैक्ट्री मे ंकाम करता है। वह पंजाब से अपने घर आ रहा था। पंजाब से ट्रेन लेने के बाद वह कानपुर जंक्शन पर उतरा और अपने घर फतेहपुर के लिए बस पकड़ी। इसी दौरान बस में जहरखुरानी गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया।
सूचना पाकर बेहाश यात्री के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि जहरखुरानी गिरोह ने 20 हजार रुपये नगद, मोबाइल समेत हजारों रुपये का सामान लूट चंपत हो गया है।
Published : 25 December 2018, 11:11 AM IST
Topics : जहरखुरानी गिरोह फतेहपुर बेहोश रोडवेज बस लूटा हालत गंभीर
No related posts found.