हिंदी
जयपुर: राजस्थान में जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहपुरा में आज राजस्थान रोडवेज की बस एवं ट्रेलर की भिडन्त में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई तथा दस से अधिक घायल हो गये।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस के अनुसार दिल्ली से जयपुर जा रही रोडवेज की बस की शाहपुरा में अलवर पुलिया पर सोमवार तडके चार बजे आगे चल रहे ट्रेलर से टक्कर हो गयी।
हादसे में दिल्ली निवासी विजय अग्रवाल, उनकी पत्नी टीना अग्रवाल एवं पुत्र प्रीतम की मौत हो गई। हादसे में दस से अधिक यात्री घायल हो गये। घायल यात्रियों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
Published : 8 July 2024, 12:56 PM IST
Topics : collide Road Accident Roadways bus trailer जयपुर टक्कर ट्रेलर राजस्थान राजस्थान रोडवेज शाहपुरा