हिंदी
पीलीभीत: जिले के गजरौला पुलिस थाना क्षेत्र में एक बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गजरौला के थाना प्रभारी प्रभास चंद्र ने बताया कि क्षेत्र में कंजाखेड़ा निवासी नवाब (38) अपने मित्र अरमान (25) के साथ घर लौट रहे थे कि सकरिया मोड़ पर एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस घटना में नवाब की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया गया है।
Published : 11 August 2023, 12:55 PM IST
No related posts found.