Road Accident in UP: कन्नौज में एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

यूपी के कन्नौज में शनिवार को एक्सप्रेस-वे पर एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गयी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 July 2024, 10:24 AM IST
google-preferred

 कन्नौज: जनपद के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को कार दुर्घटना हो गई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जिनका कानपुर में उपचार चल रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ये  सभी लोग बिहार से किसी कार्य के लिए दिल्ली जा रहे थे कि अचानक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे कट पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए पास के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि दो लोगों को ब्रॉड डेड लाया गया था। दो घायलों का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

तालग्राम थाना प्रभारी कपूर कुमार ने बताया कि मृतक व घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। रविवार को शव पीएम के लिए भेजे जाएंगे।

हादसे में मृतकों की पहचान शिवप्रसाद पुत्र विदुर शाह निवासी सिवान बिहार, मृतक सोनू पुत्र प्रभु प्रसाद निवासी सिवान बिहार के रुप में हुई है। वहीं  घायलों की पहचान उषा देवी पत्नी शिव प्रसाद, जितेंद्र पुत्र उमा शंकर गोस्वामी निवासी गोपालगंज बिहार के रुप में हुई है
 

Published :  7 July 2024, 10:24 AM IST

Related News

Advertisement