हिंदी
मुंबई: मुंबई पुलिस के लिए बड़ी दुखद खबर सामने आयी है। तेलंगाना के नागरकुरनूल में शनिवार दोपहर मुंबई पोर्ट जोन के पुलिस उपायुक्त सुधाकर पठारे और एक अन्य व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सुधाकर पठारे 2010 बैच के अधिकारी थे।
जानकारी के अनुसार पठारे मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने के लिए हैदराबाद गए थे। वे अपने एक सहयोगी के साथ मंदिर दर्शन के लिए श्रीशैलम (नंदयाल जिले में) जा रहे थे इस दौरान उनकी एसयूवी बस से टकरा गई। गंभीर अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महानगर पुलिस ने कहा कि तेलंगाना में एक दुखद सड़क दुर्घटना में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुधाकर पठारे के असामयिक निधन से दुखी है। पुलिस ने कहा कि डीसीपी पठारे एक समर्पित अधिकारी थे, जिन्होंने प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ बल की सेवा की।'
मुंबई पोर्ट ज़ोन में कानून और व्यवस्था बनाए रखने और अपने पहले के कार्यों में उनका योगदान अमूल्य है। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
Published : 29 March 2025, 7:23 PM IST
Topics : DCP Sudhakar Pathare Mumbai Police Mumbai police news Road Accident Road Accident in Telangana