Site icon Hindi Dynamite News

Road Accident in MP: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, 21 जख्मी

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा की खबर है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 21 लोग घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Road Accident in MP: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, 21 जख्मी

डिंडौरी: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घटना में 14 लोगों की दर्दनात मौत हो गई है, जबकि 21 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए। घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, छह लोगों की दर्दनाक मौत 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार घटना शाहपुरा थाना की बिछिया पुलिस चौकी अंतर्रगत का है।

जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान  पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से हादसा हुआ और 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर सोनौली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अमाही देवरी गांव के रहने वाले लोग मंडला चौक कार्यक्रम में गए थे। घुघरी से लौटते समय अचानक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी.20जीबी. 4146 अनियंत्रित होकर खेत में 20 फीट नीचे जा गिरा। जिससे बड़ा हादसा हो गया।

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह 4 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। हादसे में जान गवाने वाले मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में ज्यादातर अमहाई देवारी के रहने वाले हैं। साथ ही कई मृतक व घायल पोड़ी, धरमनी, सजनिया के निवासी बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे

पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान मदन सिंह पिता बाबू लाल ( 50 वर्ष), प्रीतम पिता गोविंद बरकड़े (16 वर्ष), पुन्नू पिता रामलाल ( 55 वर्ष), भड्डी बाई ( 35 वर्ष), सेमबाई पति रमेश (40 वर्ष),लालसिंह ( 53 वर्ष), मुलिया (60 वर्ष), तितरी बाई ( 50 वर्ष), सावित्री ( 55 वर्ष), सरजू पिता धनुवा ( 45 वर्ष), रागी बाई, पति चंदू (35 वर्ष), बसंती (30 वर्ष), रामवती ( 30 वर्ष), किरपाल (उम्र 45 वर्ष) के रूप में की है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version