
बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए भीषण हादसे में एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार करती हुई दूसरी तरफ चली गई इस घटना में गंभीर रूप से घायल दीपक भाटी (23) व राहुल श्रीवास्तव (24) की मौत हो गई जबकि दो अन्य छात्र आयुष पोरवाल (23) व कृष्ण यादव (22) गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि छात्र एग्जाम देकर ज्योति कॉलेज से लौट रहे थे।
Published : 14 March 2024, 4:05 PM IST
Topics : bareilly died MBBS Students Road Accident uttar pradesh उत्तर प्रदेश एमबीबीएस छात्र बरेली सड़क हादसा