Road Accident In Agra: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, चार लोगों की मौत

आगरा में एक कार अनिंयत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 January 2024, 8:45 PM IST

आगरा: आगरा में एक कार अनिंयत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात दिगनेर पुलिया पर हुई जब शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मोहनलाल निवासी जितेंद्र, शैलेश, विनोद कुमार, मनीष, योगेश और आदित्य नौमील से शादी समारोह से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में सहकर्मियों की पिटाई, सात नामजद आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस उपायुक्त आगरा (City) सूरज कुमार राय ने बताया कि उनकी कार अनियंत्रित होकर दिगनेर पुलिया पर नहर में गिर गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: शादी के माहौल में पसरा मातम, आगरा में चार लोगों की मौत

उन्होंने बताया, ‘‘चिकित्सकों ने जितेंद्र, विनोद, शैलेश और मनीष को मृत घोषित कर दिया। योगेश की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि आदित्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।’’

राय ने बताया, ‘‘कार का ‘सेंटर लॉक’ विफल होने के कारण दरवाजे नहीं खुल पाये।’’

उन्होंने बताया कि शनिवार को चारों मृतकों का गांव में एक अंतिम संस्कार किया गया।

Published : 
  • 20 January 2024, 8:45 PM IST